Ro no D15139/23

समझदार पालक ही बच्चों के सुरक्षित भविष्य की पहली सीढ़ी, धमतरी में ‘समझदार पालक-सशक्त प्रदेश’ कार्यशाला

धमतरी 30 जुलाई 2026 बच्चों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षित पारिवारिक माहौल और उनके समग्र विकास को लेकर धमतरी में ‘समझदार पालक-सशक्त प्रदेश’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के दो दिवसीय धमतरी प्रवास के दौरान 28 जुलाई की शाम रूद्री रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 105 लोगों ने सहभागिता की। इनमें 40 अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर बच्चों के प्रभावी पालन-पोषण और उनके व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल की।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक और सशक्त बनाकर बच्चों के लिए सुरक्षित, सकारात्मक एवं संवेदनशील पारिवारिक वातावरण तैयार करना रहा। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और व्यक्तित्व विकास में उनकी भूमिका समझाई। साथ ही बेहतर पालन-पोषण, प्रभावी संवाद और बच्चों की भावनाओं को समझने के तरीकों पर चर्चा की गई। अभिभावकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के लिए ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियां भी कराई गईं।

कार्यक्रम में नगरनिगम महापौर श्री रामू रोहरा ने आयोग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और संस्कारित भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली जिम्मेदारी उनके माता-पिता की है। प्रत्येक पालक और समाज का दायित्व है कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा के साथ उनका समुचित संरक्षण, संवेदनशील पालन-पोषण और समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ स्नेह और विश्वास का वातावरण बनाने की अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के लिए तो सभी देवकी हैं, लेकिन सड़क जैसी परिस्थितियों में भटक रहे बच्चों के लिए यशोदा बनकर भी समाज के सामने मिसाल कायम करनी होगी।

रायपुर से पहुंचीं मनोवैज्ञानिक डॉ. गार्गी पांडे ने कहा कि माता-पिता का व्यवहार बच्चों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मानसिक विकास पर गहरा प्रभाव डालता है। उन्होंने बच्चों के बदलते व्यवहार को समझने, उनके साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने और सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण के लिए उनकी भावनाओं को समझने पर जोर दिया। साथ ही अभिभावकों को व्यवहारिक और उपयोगी सुझाव दिए।

सुश्री दिव्यांशी शर्मा ने बच्चों के चार प्रमुख अधिकारों तथा राज्य बाल संरक्षण आयोग के कार्यों और शक्तियों की जानकारी देकर पालकों को जागरूक किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का ने भी अभिभावकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि सहित करीब 105 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत बैस ने किया तथा श्री महेशराम मरकाम ने आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद…

    Read more

    घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

    एनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिले के घुनघुटा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ