Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल का सपना बना हकीकत

*ग्रामीणों के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पहुंच रहा स्वच्छ एवं शुद्ध जल*

राजनांदगांव 09 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल का सपना अब हकीकत बन गया है। ग्राम बीजाभाठा के ग्रामीण कभी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। गर्मी के दिनों में हैंडपंप और कुएं सूखने से स्थिति और भी विकट हो जाती थी और पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं। शसन द्वारा इन कठिन परिस्थितियों को देखते हुए जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम बीजाभाठा में हर घर जल योजना के तहत गांव में सुनियोजित तरीके से पाइपलाइन बिछाने, पानी टंकी (ओवरहेड टैंक) निर्माण कराया एवं प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस पूरे कार्य में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, जल एवं स्वच्छता समिति, तकनीकी टीम एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने योजना के महत्व को समझा और इसके सफल क्रियान्वयन में सहयोग दिया। नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता जांच एवं समय-समय पर बैठक आयोजित कर कार्य की प्रगति सुनिश्चित की गई।
जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजाभाठा में हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। यह बदलाव ग्रामीणों के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है। अब ग्रामीण महिलाओं को पानी लाने के लिए लाईन नहीं लगाना पड़ता, जिससे उनके समय की बचत हो रही है और इस समय का उपयोग अन्य घरेलू कार्यों और आत्मनिर्भर गतिविधियों में कर रही हैं। इस योजना का प्रभाव केवल पेयजल सुविधा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ा है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों में कमी आयी है। गांव में स्वच्छता का स्तर भी बेहतर हुआ है और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके अलावा ग्राम में जल संरक्षण एवं जल के उचित उपयोग के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीणों को पानी की बचत, वर्षा जल संचयन और पाइपलाइन की देखरेख के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम बीजाभाठा हर घर जल योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। किस तरह से शासन की योजनाएं जनभागीदारी के साथ लागू होने से लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाती हैं।
क्रमांक 45 —————–

  • Related Posts

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      रायपुर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री…

    Read more

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    *‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह