Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना संतुराम के जीवन में लाई खुशियां

*- संतुराम को मिला अपना पक्का मकान*

राजनांदगांव 09 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांवखुर्द निवासी श्री संतुराम का पक्का मकान बनाने का सपना अब साकार हो गया है। श्री संतुराम पहले अपनी माँ के साथ एक जर्जर कच्चे घर में रहते थे। जीवनयापन के लिए दोनों मजदूरी करते थे और आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। पक्का घर बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। श्री संतुराम की माँ का नाम आवास प्लस सूची में दर्ज था, लेकिन दुर्भाग्यवश घर स्वीकृत होने से पहले ही उनका निधन हो गया। उनका पक्का मकान का सपना अधूरा रह गया। माँ के निधन के बाद श्री संतुराम अकेले रह गए और उनका पुराना कच्चा घर बरसात में पानी से भर जाता था। इस स्थिति में घर में रहना मुश्किल हो जाता था।
श्री संतुराम को इसी बीच ग्राम पंचायत से जानकारी मिली कि वह अपनी माँ के नाम के साथ नामिनी के रूप में दर्ज हैं। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद उनका पंजीयन किया गया और कुछ ही समय बाद उन्हें आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली। शुरूआत में उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने बैंक जाकर जांच की तो उनके खाते में पहली किस्त 40000 रूपए जमा हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण कार्य शुरू किया। श्री संतुराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कुल 120000 रूपए की राशि तीन किस्तों में प्राप्त हुई है। साथ ही मनरेगा के तहत 95 दिनों की मजदूरी भी मिली। इस सहायता से उन्होंने अपना घर पूरा किया। श्री संतुराम अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने उनकी जिंदगी में उजाला ला दिया। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विश्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
क्रमांक 44 —————–

  • Related Posts

    चांपा में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

      कोसा सिल्क हमारी समृद्ध हाथकरघा, कुशल बुनकरों की मेहनत और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक चांपा के कोसा को वैश्विक पहचान दिलाने वाले बुनकरों का सम्मान, आधुनिक तकनीक से जोड़कर…

    Read more

    धान के साथ अदरक की खेती ने बदली किसान की तकदीर, पौन एकड़ से कमाया लाखों का मुनाफा

      फसल विविधीकरण से बढ़ी आमदनी, अदरक की खेती से मिली सफलता के बाद इस वर्ष एक एकड़ में कर रहे उत्पादन रायपुर, 07 अगस्त 2026/ राज्य शासन द्वारा किसानों…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन