Ro no D15139/23

सेवा सेतु बना सहारा: आधार कार्ड सक्रिय होने से राम साय को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ

तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सेवा सेतु पहल जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय की समस्या का समयबद्ध निराकरण इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

तकनीकी कारणों से पिछले लगभग पाँच-छह महीनों से राम साय का आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड निष्क्रिय होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनकी दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या के समाधान के लिए राम साय ने सेवा सेतु के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद सेवा सेतु की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनका आधार कार्ड पुनः सक्रिय कराया।

आधार कार्ड दोबारा सक्रिय होने के बाद अब राम साय को दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ फिर से मिलने लगा है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेवा सेतु की पूरी टीम का आभार जताया।

राम साय ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी पहल के कारण आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो रहा है।

राज्य शासन की सेवा सेतु पहल नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। यह पहल प्रदेशभर में जरूरतमंद लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल