Ro no D15139/23

मां कर्मा के आशीर्वाद से साहू समाज कर रहा तरक्की : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम धीरी में भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में हुए शामिल
– मां कर्मा भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा
– शासकीय हाई स्कूल धीरी में 6 लाख 96 हजार रूपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कम्प्यूटर कक्ष भवन का किया लोकार्पण
राजनांदगांव 27 अप्रैल 2025।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धीरी में आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सबसे पहले मां कर्मा भवन धीरी में भव्य भक्त मां कर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने सभी को मां कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह ने मां कर्मा भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख रूपए घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम धीरी प्रवास के दौरान शासकीय हाई स्कूल धीरी में 6 लाख 96 हजार रूपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कम्प्यूटर कक्ष भवन का लोकार्पण किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मां कर्मा की साधना, उपासना और भक्ति देखकर भगवान श्री कृष्ण स्वयं उनके पास पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। मां कर्मा के आशीर्वाद से साहू समाज तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही किसानों से 31 रूपए में धान खरीदी,  प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी, 70 लाख महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना चल रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी योजना है। इसके साथ-साथ प्रदेश में सड़क, पुलिया, स्कूल जैसे विकास के कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम धीरी में बन रहे पुल को शीघ्र शुरू करने की बात कही, इसके साथ ही ग्राम में अवैध कब्जा और अतिक्रमण को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।
कार्यक्रम को जिला साहू समाज के अध्यक्ष श्री भागवत साहू और संरक्षक साहू समाज श्री कल्याण साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सरपंच श्री जगदीश लहरे, अध्यक्ष साहू समाज श्री घनश्याम साहू, मंडल अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू, श्री मनोज साहू, डॉ. मोहित साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् की थीम पर कलेक्टोरेट में विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

    *- जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में वन्देमातरम् एवं राष्ट्र ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास एवं विकास को जानने का मिला अवसर*   *- हर घर तिरंगा अभियान तथा वंदेमातरम्…

    Read more

    रामनगर वार्ड क्रमांक 8 तथा ग्राम पंचायत बछेराभाठा एवं पैरीटोला में मोबाईल कैम्प का आयोजन

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन*   *- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 21 अगस्त 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल