Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से बोड़ला विकासखंड के 895 किसानों को 61 लाख से अधिक की सहायता राशि खाते में हस्तांतरित

कवर्ध, 26 अप्रैल 2025।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से बोड़ला विकासखंड के किसानों को बड़ी राहत मिली है। ओला वृष्टि के कारण चना फसल में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए 895 किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत कुल 61 लाख 1 हजार 250 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू ने ग्राम कांपा, तारों, टुकड़ा ढ़ोंगईटोला प्लांट और खैरबाना कला के किसानों की समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया था। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए श्री शर्मा ने त्वरित कार्रवाई कर मुआवजा स्वीकृत करवाया।
बोड़ला विकासखंड के ग्राम खैरबाना कला के 215 किसानों को 29 लाख 57 हजार 669 रुपए, तारों के 188 किसानों को 9 लाख 72 हजार 146 रुपए, ढोंगईटोला प्लांट के 124 किसानों को 6 लाख 44 हजार 986 रुपए और कांपा 368 किसानों को 15 लाख 26 हजार 449 रुपए किसानों के खातों में सीधे मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी गई है, जिससे किसानों को तत्काल राहत मिली है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के दुख-दर्द को समझती है और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को समय पर राहत मिलना एक सराहनीय कदम है और इससे किसानों का विश्वास सरकार में और मजबूत हुआ है।

किसानों ने जताया आभार

क्षेत्र के किसानों ने त्वरित राहत कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया है और आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी इसी तरह उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

  • Related Posts

    एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र का होगा आयोजन-बोड़ला में भव्य शुभारंभ

    *हिन्दू संगम बोड़ला में 25 मार्च को स्वास्थ्य शिविर का महाकुंभ* *कवर्धा,दुर्ग,रायपुर-बिलासपुर के दिग्गज सुप्रसिद्ध एवम अनुभवी डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जाँच ; माताओं और बहनों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सुविधा…

    Read more

    सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम…

    22मार्च2026, बेमेतरा (IMNB NEWS AGENCY) कवर्धा–बेमेतरा मुख्य मार्ग पर रविवार को ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति और मुआवज़े की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। यह घटना कबीरधाम जिला…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने