Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण

अंबिकापुर 20 फरवरी 2026/
  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की पहल पर लरंग साय चौक से रामानुजगंज मार्ग तक 6.38 किलोमीटर सड़क के फोरलेन चौड़ीकरण निर्माण कार्य के लिए 69.09 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने जा रही है।

इस स्वीकृति के लिए पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग के फोरलेन होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास की धुरी बनेगी। इससे व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि राज्य सरकार आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरगुजा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस सड़क के उन्नयन से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मंत्री श्री अग्रवाल ने संबंधित विभाग को शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे। इस सड़क के फोरलेन में परिवर्तित हो जाने से सरगुजा जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी। क्षेत्र की जनता ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन की योजनाओं को जल्द पूर्ण करें -कलेक्टर आकाश छिकारा

    ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने और नल-जल योजनाओं की मरम्मत के निर्देश जगदलपुर, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की…

    Read more

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम