Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना की राशि से सुनैना ने संवारी अपनी किस्मत, गाँव में शुरू किया ब्यूटी पार्लर

योजना की राशि को सहेज कर बनाया स्वरोजगार का आधार

अम्बिकापुर 07 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उनके सपनों को पंख देने का माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के ग्राम मेंड्राकला की रहने वाली श्रीमती सुनैना गुप्ता ने इस योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी लिखी है। हर माह मिलने वाली 1,000 रुपये की राशि को सहेजकर सुनैना ने अपना खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू किया है।

बचत से स्वरोजगार की ओर कदम
सुनैना गुप्ता बताती हैं कि उनके पति निजी क्षेत्र (प्राइवेट जॉब) में कार्यरत हैं। घर की आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने और अपनी एक छोटी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए वे कुछ स्वयं का काम करना चाहती थीं। जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ शुरू हुई, तो उन्होंने मिलने वाली सहायता राशि को खर्च करने के बजाय उसे भविष्य के निवेश के रूप में बचत करना शुरू किया।

ग्रामीण क्षेत्र में सफल उद्यम
सहेजी गई इसी राशि से सुनैना ने अपने ही गांव में एक छोटा सा ब्यूटी पार्लर खोला है। ग्रामीण क्षेत्र में होने के बावजूद उनका यह व्यवसाय सफलतापूर्वक चल रहा है। सुनैना कहती हैं कि, महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसों ने मुझे वह साहस दिया कि मैं अपना खुद का काम शुरू कर सकूं। आज मेरा पार्लर अच्छे से चल रहा है और मैं अपने परिवार की आर्थिक मदद कर पा रही हूँ।

ग्रामीण महिलाओं के योजना बनीं वरदान
सुनैना ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली यह राशि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अब उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। आत्मनिर्भर बनीं सुनैना ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरगामी सोच वाली योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से हम ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है,

शासन की महिला सशक्तिकरण की महत्वाकांक्षी योजना से आज सुनैना गुप्ता जैसी अनेक महिलाएं लाभ लेकर आगे बढ़ रही हैं और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दे रही हैं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में स्व. लखीराम अग्रवाल टी-20 का भव्य समापन

    *युवा शक्ति को आगे बढ़ाना ही विकसित छत्तीसगढ़ की असली दिशा है : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले