Ro no D15139/23

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया सखी सेंटर और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण

सुविधाओं का लिया जायजा

धमतरी 24 अप्रैल 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने आज धमतरी के अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर और जीवन संध्या वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सखी वन स्टाप सेंटर में महिलाओं को एक ही छत के नीचे दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सखी वन स्टाप सेंटर में अब तक प्राप्त प्रकरणों के बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से पूछा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का एहसास होना चाहिए। इसके लिए उचित वातावरण और जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश श्रीमती रजवाड़े ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर में आने वाली महिलाओं को समय पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के मामलों में पीड़ित महिलाओं सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा निःशुल्क कानूनी, पुलिस, मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सकीय सुविधा एवं साथ ही अस्थायी आश्रय की सुविधा प्रदान की जाती है। महिलाओं की मदद हेतु टोल फ्री नंबर 181 भी जारी किया गया है।
मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने रूद्री स्थित जीवन संध्या वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपस्थित बजुर्गो से आत्मीय बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरण भी किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आश्रम में बुजुर्गो के भोजन, मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग बजुर्गो और अधिक उम्र के वृद्धों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग एवं उपकरण दिये जायें, ताकि वे अपनी दैनिक दिनचर्या को आसानी से पूरा कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धजनों के रहने के कमरों और वॉशरूम आदि का भी निरीक्षण किया। श्रीमती रजवाड़े ने वृद्धजनों को पौष्टिक भोजन कराने, उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने, बीमार वृद्धों का समय पर समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने समय-समय पर वृद्धजनों को भ्रमण पर ले जाने और उनकी पसंद के अनुसार बागवानी या अन्य दूसरे काम आदि भी करने की व्यवस्था के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    UPSC में 623 वीं रैंक हासिल करने वाले डायमंड सिंह ध्रुव से की कलेक्टर ने सौजन्य भेंट

    धमतरी, 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) देश की सबसे प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले धमतरी जिले…

    Read more

    कलेक्टर ने कुण्डेल के आर्मी ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण, युवाओं को दी सुविधाओं की सौगात

    धमतरी 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपने मगरलोड विकासखंड प्रवास के दौरान ग्राम कुण्डेल में संचालित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम