Ro no D15139/23

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बीजापुर दौराः बालगृहों, वन स्टॉप सेंटर एवं समर्थ विद्यालय का किया निरीक्षण

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मंगलवार को बीजापुर प्रवास के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंत्री राजवाड़े ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत संचालित बालक बालगृह टुमोरोज फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित बालिका गृह का दौरा किया। उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या भोजन, शिक्षा और योग जैसी गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, विशेषकर ट्यूशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बालिका गृह में रह रही एक दिव्यांग बालिका के लिए समाज कल्याण विभाग के समन्वय से कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद मंत्री महोदया सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंची, जहां उन्होंने वहां मिलने वाली सेवाओं की जानकारी ली। बताया गया कि सेंटर में प्रतिमाह 12 से 20 प्रकरण सामने आते हैं, जिनमें प्रत्येक में औसतन तीन बार काउंसलिंग की जाती है। कुछ गंभीर प्रकरणों में पीड़िता की इच्छा अनुसार उन्हें थाने भेजकर एफआईआर दर्ज कराई जाती है।
मंत्री राजवाड़े ने एजुकेशन सिटी स्थित समर्थ विद्यालय का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान संवेदी कक्ष में संवेदना विकास हेतु की जाने वाली गतिविधियों से अवगत होकर दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में प्राप्त व्यवस्थाओं की प्रशंसा की एवं दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कर मंत्री महोदया का आत्मीय स्वागत भी किए। मंत्री जी ने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की पढ़ाई-लिखाई के बारे में बातचीत की और उन्हें फल व चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया।
दौरे के अंतिम चरण में उन्होंने नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपचाररत लोगों से चर्चा की और उन्हें नशा छोड़कर परिवार के साथ प्रेमपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा दी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े का यह दौरा विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं बच्चों तथा महिलाओं के लिए संचालित सेवाओं के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। उनके निर्देशों के पालन से जिले में बच्चों एवं महिलाओं की देखरेख से संबंधित सेवाओं में और सुधार की अपेक्षा की जा रही है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने जिला प्रशासन द्वारा संस्थाओं के संचालन एवं सहयोग के बारे में बताया। इस दौरान संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री पीएल एल्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।

  • Related Posts

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    23,723 तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलेगा 3.92 करोड़ रुपये का बोनस

      3.84 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित, शेष राशि का भुगतान जारी तेन्दूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का बड़ा कदम धमतरी, 24 जुलाई 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए