Ro no D15139/23

महासमुंद में बिहान योजना से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर खल्लारी में महिला आजीविका दुकान से रोजगार हुआ सुनिश्चित

जिले के खल्लारी क्षेत्र में बिहान योजना के तहत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका दुकान से रोजगार सुनिश्चित हो रहा है। बिहान अंतर्गत गठित ओम सत्य साईं स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम उठाते हुए इस दुकान को स्थापित किया है, जो न केवल स्थानीय उत्पादों का विक्रय केंद्र बन रही है बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।
तिरंगा ग्राम संगठन भीमखोज खल्लारी से जुड़ीं महिलाएं, जिनमें संतोषी सिंह (अध्यक्ष), वंदना यादव और माला यादव (सदस्य) शामिल हैं, इस पहल की अगुवाई कर रही हैं। दुकान में सिलाई कार्य से बने उत्पाद, खिलौने, साबुन, सूपा, सारी फिनाइल, मिट्टी के बर्तन और अन्य हस्तशिल्प सामग्री का विक्रय किया जा रहा है। ये उत्पाद पूरी तरह से महिला समूहों द्वारा निर्मित हैं, जो उन्हें सीधे बाजार तक पहुंचाने का माध्यम प्रदान कर रही है। इससे महिलाओं को बिचौलियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती और वे अपने उत्पादों से सीधा लाभ कमा सकती हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके दुकान में जिले के विभिन्न स्व सहायता समूहों के उत्पादों को लाकर विक्रय किया जाता है।
बिहान योजना, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का हिस्सा है, ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन के अवसर प्रदान करती है। इस तरह की दुकानें स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संतोषी सिंह ने बताया कि यह दुकान हमारे लिए सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का प्रतीक है। हम अन्य महिलाओं को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। विगत दिनों जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   हेमंत नंदनवार द्वारा दुकान का शुभारम्भ किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

    बकाया बिल का बोझ हुआ कम, विशाल परिवार ने ली राहत की सांस धमतरी, 06अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के अंतर्गत जिले में आर्थिक रूप से कमजोर…

    Read more

    रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव 23 अप्रैल तक

      धमतरी, 06 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत विद्यार्थी को कक्षा छठवीं से बारहवीं तक राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में अध्ययन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….