Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

अम्बिकापुर 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ग्राम पंचायत गुमगरा कला की निवासी गायत्री साहू ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी काफी सहयोग मिल रहा है।

गायत्री साहू ने कहा कि हर महीने मिलने वाली यह सहायता राशि महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। इससे परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहूलियत मिलती है और महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से प्रदेश की हजारों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और उनका जीवन बेहतर बन रहा है।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?