
मड़कम कामे के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा*
रायपुर, 01 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती मड़कम कामे इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
*परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई-श्रीमती मड़कम कामे*
महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। इस राशि का उपयोग उन्होंने परिवार की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में किया, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
*सरकारी योजनाओं से बदली जीवन की तस्वीर*
मड़कम कामे को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। साथ ही जल जीवन मिशन के माध्यम से उनके घर तक शुद्ध पेयजल की सुविधा भी पहुंची है। इन योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार का जीवन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है।
*अन्य महिलाओं को कर रही हैं प्रेरित*
मड़कम कामे ने बताया कि सरकार की योजनाओं ने उनके परिवार को नई उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा दी है। अब वे अपने गांव और आसपास की महिलाओं को भी शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला रही हैं।








