Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महिला साक्षरता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 10 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को प्राप्त अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही टोल फ्री नंबर 181 एवं बाल संरक्षण चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 के बारे में बताया। जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने साक्षर महिला साक्षर समाज विषय के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की मुख्य धुरी है। पढऩे के लिए हर उम्र सही है। पढऩे-लिखने में हमें संकोच नहीं करना चाहिए। जीवन भर सीखने की ललक होनी चाहिए। स्वयंसेवी शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा दान महादान हैं और किसी असाक्षर को साक्षर करने में जो आनंद की अनुभूति होती है, वह किसी दूसरे कार्य में नहीं होती है। हमें अपने ज्ञान को दूसरों में बांटना चाहिए ताकि वह भी कुछ सीख कर जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सके। कार्यक्रम में नवसाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। असाक्षरों को साक्षरता किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती कामिनी साहू, एपीसी समग्र शिक्षा श्री नितिन हिरवानी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ श्री पीडी साहू, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक छुरिया श्रीमती कल्पना पटले, श्रीमती मनीषा कोवर्ते, श्री यदु सहित, संकुल समन्वयक, नवसाक्षर महिलाएं एवं स्वयंसेवी शिक्षक उपस्थिति रहे।
क्रमांक 32 —————–

  • Related Posts

    हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े

      *9 नवीन ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी* रायपुर, 01 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

      रायपुर , 1 अप्रैल 2026/प्रदेश में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…