Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को किया प्रथमोपचार किट का वितरण

राजनांदगांव 10 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रथमोपचार किट का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों और छोटी-मोटी चोटों के समय तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना तथा अधिकारियों के भ्रमण और कार्यालयीन कार्यों के दौरान किसी भी आकस्मिक दुर्घटना या स्वास्थ्य समस्या होने पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। वितरित किट में बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा सामग्री जैसे एंटीसेप्टिक घोल, चिपकने वाला टेप, कीटाणुनाशक वाइप्स, एंटीबायोटिक मरहम, दर्द निवारक दवाएं, बैंड-एड और पट्टी शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरत्न ने बताया कि यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और सरकारी तंत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक उपचार की उपलब्धता अक्सर गंभीर परिस्थितियों में जीवन रक्षक साबित हो सकती है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 31 —————–

  • Related Posts

    गांवों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा

      कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल में उचित मूल्य दुकान, सहकारी समिति, महिला आजीविका गतिविधियों, आंगनबाड़ी, स्कूल एवं रीपा सेंटर का किया निरीक्षण योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत…

    Read more

    जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत

      बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार रायपुर ,11 अगस्त 2026/ बस्तर में मलेरिया से जंग अब…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल