Ro no D15139/23

’महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रहीं प्रदेश की महिलाएं’

*’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25वीं किस्त की राशि की अंतरित’*

*’बस्तर से वर्चुअल कार्यक्रम में महिलाओं से किया संवाद, स्वरोजगार और बचत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल’*

रायपुर, 09 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर से वर्चुअल माध्यम से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की 641 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की 69 लाख महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की हितग्राही महिलाओं से संवाद कर योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता देने की पहल नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन गई है। योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि स्वरोजगार और छोटे व्यवसायों के जरिए आत्मनिर्भरता की नई राह भी बना रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अम्बिकापुर के बौरीपारा निवासी श्रीमती निधि जायसवाल से संवाद किया। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को उन्होंने बचत के रूप में संजोकर अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया।

श्रीमती निधि ने कहा कि इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया और समाज में एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए आत्मविश्वास का नया आधार बन रही है।

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम तेंदुभांठा की श्रीमती सरस्वती केंवट भी इस योजना की प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को अपने छोटे होटल व्यवसाय में लगाकर उसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। आज उनके इस छोटे प्रयास ने उन्हें हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय का स्रोत प्रदान किया है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सरस्वती केंवट ने मुख्यमंत्री को अपने होटल आने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि हम आपके होटल जरूर आएंगे। हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा।

मुख्यमंत्री की इस आत्मीय प्रतिक्रिया से श्रीमती सरस्वती केंवट और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी यह पहल क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान धमतरी जिले के ग्राम श्यामतराई की हितग्राही श्रीमती नीतू साहू से भी वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनसे योजना की राशि के उपयोग के बारे में जानकारी ली।

इस पर श्रीमती साहू ने बताया कि वे योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए अपनी दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर प्रतिमाह 500-500 रुपये उनके खातों में जमा कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना आज महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत आधार बन चुकी है। इस योजना के तहत प्रदेश की लगभग 69 लाख विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है। अब तक डीबीटी के माध्यम से 16 हजार 237 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है। यह नियमित आर्थिक सहयोग महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान राम के दर्शन किया

    पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना की रायपुर, 29 मार्च 2026। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज माता कौशल्या मंदिर चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या एवं बाल स्वरूप भगवान…

    Read more

    कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया दम

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी मुकाबले का रोमांच जारी रहा। खिलाड़ियों ने एक…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले