Ro no D15139/23

ग्राम चटोद की महिलाओं को मिला पहला वेतन — कलेक्टर मिश्रा ने सौंपा 4 लाख 76 हजार रुपये का चेक

*ग्रीन पटाखों के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बनी आत्मनिर्भरता का उदाहरण*

*धमतरी, 08 अक्टूबर 2025/धमतरी जिले के ग्राम चटोद की महिलाओं के लिए आज का दिन गर्व और उत्साह से भरा रहा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इन महिलाओं द्वारा ग्रीन पटाखों के निर्माण कार्य में लगन और दक्षता से किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने उनके वेतन के रूप में 4 लाख 76 हजार रुपये का चेक सौंपा। यह राशि श्री गणेशा फायर वर्क्स प्रा. लिमिटेड की ओर से प्रदान की गई है।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि जिले की महिलाएं आजीविका से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखों का निर्माण पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।*
*श्री गणेशा फायर वर्क्स प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर श्री अनुज गोयल, अनंत उपाध्याय तथा प्रबंधक आशीष सिंह ने बताया कि ग्राम चटोद की महिलाएं लगन और कुशलता से कार्य कर रही हैं। आने वाले समय में उनके वेतन में वृद्धि करने पर भी विचार किया जा रहा है।
इस अवसर पर उर्वशी यादव, पुष्पलता, दुर्गा ललिता और कमलेश्वरी साहू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।*
*उल्लेखनीय है कि श्री गणेशा फायर वर्क्स प्रा. लिमिटेड में कार्यरत महिलाएं ‘बिहान’ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और आजीविका से संबंधित आर्थिक गतिविधियों में निरंतर योगदान दे रही हैं।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी महिलाओं को बेहतर कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिले में महिलाओं की भागीदारी से आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।*

  • Related Posts

    महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा—आर्थिक कठिनाई के कारण किसी छात्रा की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए छात्रवृत्ति और रोजगारपरक प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने कलेक्टर ने दिए निर्देश

      धमतरी, 17 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के शासकीय महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक लेकर उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति योजनाओं…

    Read more

    कुरूद में बनेगा नवीन पशु चिकित्सालय भवन, स्टाफ क्वार्टर की भी होगी सुविधा

      शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा , क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।” धमतरी, 17 अगस्त 2026। जिले के कुरूद नगर में पशुपालकों को बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान