Ro no D15139/23

महिला मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण, मतदान एवं मतगणना की सीखीं बारीकियां

समान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में बतौली में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

अम्बिकापुर 15 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में बतौली ब्लॉक में महिला मतदान कर्मचारियों के लिए मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम सामान्य प्रेक्षक श्री संतोष कुमार देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर मॉडल पोलिंग स्टेशन बनवाकर प्रतिभागियों को मतदान के दौरान आने वाली विभिन्न परिस्थितियों और मतदान की सामान्य प्रक्रिया की मॉक ड्रिल कराई। साथ ही, उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।  इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा, श्री विनय कुमार अग्रवाल और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। इसके तहत महिला मतदान कर्मचारियों को मतदान के दौरान होने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में विस्तार से बताया गया। सीतापुर जनपद पंचायत से संबंधित सभी महिला मतदान अधिकारियों को भी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और अनुविभाग स्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी

      अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिले में स्वीकृत मानव…

    Read more

    सरगुजा में ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ 28 मार्च से गांधी स्टेडियम में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स दिखाएंगे दमखम

    अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। देश के पहले ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की मेजबानी कर…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….