Ro no D15139/23

जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना हुआ संपन्न नगर निगम अम्बिकापुर से महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत की जीत

नगर पंचायत लखनपुर से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सावित्री साहू विजयी, नगर पंचायत सीतापुर से अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रेमदान कुजुर विजय घोषित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने महापौर एवं पार्षदों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया

अम्बिकापुर 15 फरवरी 2025/  नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत हुए चुनाव की मतगणना के परिणाम आज घोषित किए गए।इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी  की प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों के अंतर से महापौर पद पर जीत दर्ज की है। अम्बिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों में से 31 वार्डों में भाजपा, 15 वार्डों में इंडियन नेशनल कांग्रेस और 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज की। इसी तरह नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री साहू ने 717 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रेमदान कुजुर ने महज 9 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सामान्य प्रेक्षक डॉ संतोष कुमार देवांगन की उपस्थिति में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने विजेता अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

नगरीय निकाय मतगणना परिणाम
महापौर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत को 42,836, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की को 31,773, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी श्री प्रकाश कुमार किस्पोट्टा 340, आम आदमी पार्टी  प्रत्याशी श्री राजीव लकड़ा 251, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी श्रीमती माधुरी साडील्य 236, हमर राज पार्टी प्रत्याशी श्री तरुण कुमार भगत 361 और नोटा में 431 मत पड़े।

वार्ड क्रमांक 01 से भाजपा प्रत्याशी श्री कमलेश तिवारी, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा प्रत्याशी सुशांत घोष, वार्ड क्रमांक 03 से भाजपा प्रत्याशी श्री निरंजन राय, वार्ड क्रमांक 04 से भाजपा प्रत्याशी विनय प्रभा तिग्गा, वार्ड क्रमांक 05 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. शिवमंगल सिंह, वार्ड क्रमांक 06 से भाजपा प्रत्याशी श्री आलोक दुबे, वार्ड क्रमांक 07 से भाजपा प्रत्याशी श्री विपिन कुमार पांण्डे, वार्ड क्रमांक 08 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्री लुकस एक्का, वार्ड क्रमांक 09 से भाजपा प्रत्याशी श्री रविकांत उरांव, वार्ड क्रमांक 10 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्री निमन राशि एक्का, वार्ड क्रमांक 11 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी जे. कुजूर (जेनेबिबा कुजुर), वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज गुप्ता, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण दीपक सिंह तोमर, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा प्रत्याशी श्री मनीष सिंह, वार्ड क्रमांक 16 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गीता प्रजापति, वार्ड क्रमांक 17 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमन मनोज कंसारी, वार्ड क्रमांक 18 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती संध्या कंसारी, वार्ड क्रमांक 19 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्री शुभम जायसवाल, वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा प्रत्याशी श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, वार्ड क्रमांक 21 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विमला सोनी, वार्ड क्रमांक 22 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती श्वेता गुप्ता, वार्ड क्रमांक 23 से भाजपा प्रत्याशी श्री जितेंन्द्र सोनी, वार्ड क्रमांक 24 से भाजपा प्रत्याशी श्री विजय सोनी, वार्ड क्रमांक 25 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम विद्यानंद मिश्रा, वार्ड क्रमांक 26 से भाजपा प्रत्याशी श्री विशाल गोस्वामी (दूधनाथ), वार्ड क्रमांक 27 से निर्दलीय श्री शैलेश कुमार सिंह, वार्ड क्रमांक 28 से भाजपा प्रत्याशी श्री दीपक यादव (रिंकू), वार्ड क्रमांक 29 से भाजपा प्रत्याशी श्री विकास पांण्डेय, वार्ड क्रमांक 30 से भाजपा प्रत्याशी श्री शशि कान्त जायसवाल, वार्ड क्रमांक 31 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्री कलीम भाई, वार्ड क्रमांक 32 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शुभ्रा सोनी, वार्ड क्रमांक 33 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मेघा खांडेकर, वार्ड क्रमांक 34 से भाजपा प्रत्याशी श्री राहूल त्रिपाठी “सन्नी”, वार्ड क्रमांक 35 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुषमा रोचक गुप्ता, वार्ड क्रमांक 36 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी मो. मेराज रंगरेज “गुड्डू”, वार्ड क्रमांक 37 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका गुप्ता, वार्ड क्रमांक 38 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्री पपीन्दर सिंह (रवि), वार्ड क्रमांक 39 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्री शफी अहमद खान, वार्ड क्रमांक 40 से निर्दलीय  प्रत्याशी मो. हसन खान, वार्ड क्रमांक 41 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी मो. बाबर, वार्ड क्रमांक 42 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी मो. अख्तर फिरदौसी, वार्ड क्रमांक 43 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ममता तिवारी, वार्ड क्रमांक 44 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण साहू, वार्ड क्रमांक 45 से भाजपा प्रत्याशी श्री अशोक सोनवानी, वार्ड क्रमांक 46 से भाजपा प्रत्याशी श्री सालिम केरकेट्टा, वार्ड क्रमांक 47 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मीला तिर्की, वार्ड क्रमांक 48 से इंण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुभाष कुमार सिंह पार्षद पद के लिए जीत दर्ज की।

नगर पंचायत सीतापुर में कांग्रेस की जीत
नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रेमदान कुजुर ने 9 मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अमृता पैंकरा को 2,552, कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रेमदान कुजुर को 2,561 और निर्दलीय प्रत्याशी श्री गिरधर राम भगत को 209 प्राप्त हुए। 15 वार्डों में से 7 वार्डों में भाजपा, 4 वार्डों में कांग्रेस और 3 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। बता दें कि 14 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे।

नगर पंचायत लखनपुर में भाजपा की जीत
नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री साहू ने 717 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी को 2,639, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शिखा रमेश जायसवाल को 1,922  और निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती अनिशा गुप्ता को 107 प्राप्त हुए। 15 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा और 5 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे।

  • Related Posts

    “सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन, कैडेट्स एवं स्टाफ ने किया सामूहिक योगाभ्यास”

    अम्बिकापुर 21 जून 2026/ सैनिक स्कूल अंबिकापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 6ः00 बजे विद्यालय परिसर स्थित विक्रम बत्रा ब्लॉक के समक्ष सामूहिक योग सत्र…

    Read more

    योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्गः ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, अम्बिकापुर द्वारा सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम सखौली स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा