Ro no D15139/23

महिला विश्व कप: भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-द. अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल, भारत जीता तो 2 नवंबर को खेलेंगी फाइनल

खेल डेस्क । महिला विश्व कप 2025 का रोमांच अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। लीग स्टेज के बाकी मुकाबले पूरे होने के बाद अब टूर्नामेंट का सेमीफाइनल दौर शुरू होगा। पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 2 नवंबर को महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
सेमीफाइनल के लिए इन टीमों ने किया क्वालिफाई
सेमीफाइनल के लिए चार टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत है। वहीं, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश का सफर यहीं समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर शीर्ष स्थान बरकरार रखा। टीम ने सात में से छह मैच जीते और 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। दक्षिण अफ्रीका 10 अंकों के साथ दूसरे, इंग्लैंड नौ अंकों के साथ तीसरे और भारत छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
भारत का अब तक का सफर
भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने छह में से तीन मुकाबले जीते, जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा। भारत का नेट रन रेट +0.628 रहा और वह चौथे स्थान पर रही।
भारत के मैच परिणाम इस प्रकार रहे
भारत बनाम श्रीलंका – भारत ने 59 रन से जीत दर्ज की (30 सितंबर)
भारत बनाम पाकिस्तान – भारत ने 88 रन से जीत हासिल की (5 अक्तूबर)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – भारत तीन विकेट से हारा (9 अक्तूबर)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – भारत तीन विकेट से हारा (12 अक्तूबर)
भारत बनाम इंग्लैंड – भारत चार रन से हारा (19 अक्तूबर)
भारत बनाम न्यूजीलैंड – भारत ने 53 रन से जीत दर्ज की (23 अक्तूबर)

  • Related Posts

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- नफरत से जरूरी इंसानियत है

    Hema Malini Reviews Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है. दिग्गज अभिनेत्री ने राजकुमार संतोषी के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल