Ro no D15139/23

जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का कार्य विभाजन आदेश जारी

अम्बिकापुर 01 जून 2026/  सरगुजा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कार्य विभाजन किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी धौरपुर (लुण्ड्रा) श्री विनय कुमार सोनी को धौरपुर हेतु धौरपुर अुविभागीय हेतु भू-अर्जन अधिकारी, धौरपुर अुविभागीय हेतु छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम अधिकारी, सहायक सत्कार अधिकारी, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत सक्षम प्राधिकारी के कार्य सौंपे गए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी सीतापुर श्री फागेश सिन्हा को सीतापुर अनुविभाग हेतु भू- अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम अधिकारी, सहायक सत्कार अधिकारी, प्रतापगढ़ के नजूल प्रकरणों का निराकरण, तहसील मैनपाट के आदिवासियों के भूमि के अवैध हस्तांतरण की जांच, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत प्रदत्त सक्षम प्राधिकारी के कार्य सौंपे गए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री बनसिंह नेताम को अम्बिकापुर अनुभाग हेतु भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम प्राधिकारी, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत प्रदत्त सक्षम प्राधिकारी के कार्य, राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत पट्टा वितरण कार्य हेतु नोडल अधिकारी एवं प्राधिकृत अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी उदयपुर श्री रामराज सिंह को उदयपुर अनुभाग हेतु भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम प्राधिकारी, सहायक सत्कार अधिकारी, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत प्रदत्त सक्षम प्राधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!