Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर  सुनील नायक ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लंबित प्रकरणों को समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए

अम्बिकापुर 01 जून 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान जिले में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने तथा लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विभागवार प्राप्त आवेदनों, निराकृत प्रकरणों एवं शेष प्रकरणों की जानकारी ली गई।
जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!