Ro no D15139/23

दिल्ली एनसीआर में वर्क फ्रॉम होम और स्कूल होंगे बंद! ग्रैप 3 लागू करने की तैयारी

नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर में बढ़ती सर्दी के बीच वायु प्रदूषण के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. सोमवार को भी सुबह एक्यूआई आनंद विहार, चांदनी चौक से लेकर ज्यादातर इलाकों में 400 के आसपास रहा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएक्यूएम ने ग्रैप 3 जैसी पाबंदियां लगाने का अभी फैसला नहीं किया है, लेकिन हालात और बिगड़े तो ऐसा किया जा सकता है. नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों की हालत में भी मामूली सुधार ही है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए ऑफिस जाने वालों से कारपूलिंग इस्तेमाल करने की अपील की है. उन्होंने निजी कंपनियों को वर्क फॉर्म होम लागू करने की सलाह भी दी है. आइए जानते हैं कि GRAP 3 में कौन सी पाबंदियां लागू की जाती हैं…
इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन
रविवार को इंडिया गेट पर सैकड़ों लोग जुटे थे और उन्होंने राजधानी में गंभीर होते वायु प्रदूषण को देखते हुए हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने की मांग की थी. साथ ही दिल्ली और केंद्र सरकार से आपात उपाय करने की मांग भी की थी. उनका कहना था कि गंभीर होता वायु प्रदूषण उनकी जिंदगी पर असर डाल रहा है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी मुश्किलें हो रही हैं.
ग्रैप 3 के तहत लगती हैं ये पाबंदियां
गैर जरूरी निर्माण कार्य, ध्वस्तीकरण, पुराने डीजल वाहनों पर पाबंदी
सीमेंट, बालू जैसे सामानों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी
अंतरराज्यीय डीजल बसों पर भी रोक लगा दी जाती है
कक्षा 5 तक के स्कूल बंद कर ऑनलाइन मोड में पढ़ाई की इजाजत
स्टोन क्रशर और खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक लग जाती है
आपात सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर लग जाता है रोक
कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड में काम करने की सलाह
ऑनलाइन क्लासेज की मांग उठी
दिल्ली में प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए तमाम प्राइवेट स्कूलों ने आउटडोर एक्टिविटी बंद कर दी है. प्रार्थना सभा और अन्य तरह के आयोजन फिलहाल नहीं हो रहे हैं. कई बड़े स्कूलों ने तो एयर प्यूरीफायर की भी व्यवस्था की है. सभी सरकारी और निजी संस्थानों से पॉल्यूशन को देखते हुए विंटर एक्शन प्लान की गाइडलाइन को भी फॉलो करने को कहा गया है.सोशल मीडिया पर तमाम पैरेंट्स और आरडब्लूए एसोसिएशनों ने ऑनलाइन क्लासेज की मांग की है.

  • Related Posts

    यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेंगे 50 हजार रुपये, चुनाव से पहले आएगी पहली किस्त

    UP News : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी की चर्चा है. प्रस्तावित योजना…

    Read more

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    Strait Of Hormuz: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर पूर्ण नियंत्रण वाले दावे को खारिज कर दिया है. ईरान का कहना है कि यह अहम समुद्री मार्ग…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां