Ro no D15139/23

विश्व हाथी दिवस पर कार्यशाला एवं गज संरक्षण संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हाथी विशेषज्ञों ने हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका तथा संरक्षण के महत्व पर डाला प्रकाश

जशपुरनगर 12 अगस्त 2025/ विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार की मौजूदगी में जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत अंतर्राज्यीय हाथी-मानव द्वंद को कम करने के उद्देश्य से कार्यशाला सह गज संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाथी विशेषज्ञों ने हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकीय तंत्र में उनकी भूमिका तथा संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जागरूकता बढ़ाने हेतु चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गुमला से आए प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी श्री आदर्श शरण ने हाथी प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही बी.एफ.ओ. श्री नरेश कुजूर एवं आर.आर.टी. सदस्य श्री राजेश राम ने गजरथ गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की, वहीं यू.एस.टी.आर. श्री लाल बहादुर ने गज संकेत ऐप के उपयोग और महत्व पर प्रकाश डाला। रांची से आए हाथी विशेषज्ञ श्री तपश कर्माकर ने हाथी-मानव द्वंद के कारण, उसके प्रभाव तथा समाधान पर विस्तार से बताया। सीनियर फील्ड ऑफिसर, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया, श्री सुशांत गौड़ा ने हाथी कॉरिडोर संरक्षण एवं प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।
हाथी विशेषज्ञ श्री मंसूर खान ने हाथी संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने और जागरूकता लाने के उपाय बताए। डिप्टी डायरेक्टर एवं रीजनल हेड सेंट्रल इंडिया, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया श्री राजेंद्र मिश्रा ने हाथियों के पारिस्थितिकीय महत्व एवं उनके व्यवहार पर जानकारी दी। वहीं रीलॉन एयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ एवं सह-संस्थापक श्री अभिनंदन तिवारी ने ड्रोन तकनीक और इसके संरक्षण कार्यों में उपयोग पर विस्तार से बताया।
हाथी संरक्षण जागरूकता हेतु चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कार्यक्रम के तहत हाथी संरक्षण जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में, 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान श्री श्रेयस धुरिया, द्वितीय स्थान कु. हिमांशी कुजूर तथा तृतीय स्थान श्री वैभव भगत ने प्राप्त किया। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान श्री तौसिफ शाह, द्वितीय स्थान कु. निशा तिग्गा और तृतीय स्थान कु. नेहा यादव को मिला। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान कु. दीक्षा गुप्ता, द्वितीय स्थान कु. अंशिका तिग्गा एवं तृतीय स्थान कु. लीलावती बंजारा ने हासिल किया। वहीं 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान श्री अनुरूप तिग्गा, द्वितीय स्थान श्री कर्मा सन्यासी तथा तृतीय स्थान कु. चांदनी को प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अतिथियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर वनमण्डल जशपुर के समस्त उप वनमण्डलाधिकारी, वन परिक्षेत्राधिकारी, कर्मचारीगण एवं आर.आर.टी. सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत