Ro no D15139/23

डिजिटल मार्केटिंग से जोडऩे कार्यशाला संपन्न

– स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर दिलाई जा सकती है पहचान
राजनांदगांव 06 सितम्बर 2025। रेजिंग एण्ड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा निजी होटल में ”एमएसएमई को ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग से जोडऩे संबंधी कार्यशालाÓÓ का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू व्ही वर्गीस ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि उद्योग संचालनालय और सीएसआईडीसी रायपुर की पहल से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूहों (एसएचजी) एवं पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल माध्यम से बाजार से जोडऩे के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है।
कार्यशाला में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म (ओएनडीसी पार्टनर) से श्री अभिजीत रथ ने बी2सी हेतु विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण, प्रचार-प्रसार एवं डिलीवरी व्यवस्था की जानकारी दी। समहिता ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (ओएनडीसी पार्टनर) से श्री मोहित शर्मा ने उद्यमियों को बी2बी व बी2सी हेतु विक्रेता पंजीकरण से लेकर डिलीवरी व्यवस्था प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। डिजीटल मार्केटिंग सत्र में इन्टेलीग्रेटर टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के निदेशक श्री मीमो प्रसाद ने इंडियामार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विक्रेता पंजीकरण के साथ-साथ सोशल मीडिया एवं मोबाइल एप के माध्यम से कम लागत में उत्पादों की ब्रांडिंग व बिक्री बढ़ाने के सरल उपाय बताएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें, आकर्षक विवरण एवं ग्राहकों से नियमित संवाद स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाने में सहायक है। राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई (एसपीआईयू) आरएएमपी योजना- सीएसआईडीसी रायपुर से डॉ. योगेश शर्मा ने राज्य में संचालित आरएएमपी योजना अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल विपणन एवं वित्तीय पहुंच पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में महिला उद्यमी, समूह सदस्य, पारंपरिक कारीगर, स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधि शामिल हुए।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?