Ro no D15139/23

MLALADS सॉफ्टवेयर पर कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित

 

संचालक  तीर्थ राज अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश

रायपुर, 24 जुलाई 2026/ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, नवा रायपुर में आज संचालक श्री तीर्थ राज अग्रवाल की अध्यक्षता में MLALADS सॉफ्टवेयर पर कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालनालय के विभिन्न संभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेते हुए विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा ऑनलाइन प्रणालियों के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा से हुई। इस दौरान लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

राज्यीय आय संभाग की समीक्षा के दौरान वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI), औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) तथा नगरीय एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों के वार्षिक बजट संकलन की प्रगति का आकलन किया गया। संचालक श्री अग्रवाल ने निर्धारित समय-सीमा में डेटा संकलन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जीवनांक संभाग की समीक्षा में जन्म एवं मृत्यु पंजीयन से संबंधित शुल्क, लंबित शुल्क की स्थिति तथा छत्तीसगढ़ राज्य जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (MLALAD) एवं संसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, लंबित एवं अप्रारंभ कार्यों, ऑडिट संबंधी विषयों तथा ऑनलाइन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रकाशन संभाग की समीक्षा के दौरान जिला सांख्यिकी पुस्तिका एवं जनपदीय सामाजिक-आर्थिक सांख्यिकी विवरणिका के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों के संकलन, डेटा प्रविष्टि एवं प्रकाशन कार्य की प्रगति का अवलोकन किया गया। समयबद्ध रूप से प्रकाशन कार्य पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में सूचना का अधिकार (RTI) से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। सामान्य प्रशासन विभाग के आरटीआई स्व-पंजीयन पोर्टल पर जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी की अद्यतन जानकारी दर्ज करने तथा अधिकारियों के स्थानांतरण की स्थिति में समय पर कार्यभार हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन संभाग की समीक्षा के दौरान महालेखाकार की ऑडिट कंडिकाओं की स्थिति, “एक योजना–एक बैंक खाता” व्यवस्था, विधायक निधि के व्यय, वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (ACR), e-Office संचालन तथा eHRMS के माध्यम से अवकाश प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी विभागीय कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में संचालक श्री तीर्थ राज अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ऑनलाइन प्रणालियों के अधिकतम उपयोग तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ