Ro no D15139/23

एमएसएमई उद्यमियों के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण विषय पर कार्यशाला 25 सितम्बर को

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2025/  छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वित्तीय साधनों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 25 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यशाला जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अम्बिकापुर द्वारा होटल ग्रैण्ड राधेश्याम, न्यू बस स्टैण्ड, अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समय अपरान्ह 12ः00 बजे निर्धारित है।

इस कार्यशाला में एनएसई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीकरण की प्रक्रिया, आवश्यकताएं एवं लाभ, टीआरईडीएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिल डिस्काउंटिंग की प्रक्रिया, तथा एमएसएमई के लिए उपलब्ध अन्य वैकल्पिक वित्तीय साधनों के बारे में विशेषज्ञ विस्तार से जानकारी देंगे।

आयोजन में विशेष रूप से एमएसएमई उद्यमी, महिला उद्यमी, कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) लाभान्वित होंगे।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सरगुजा ने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लेकर वित्तीय अवसरों का लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी कार्यालयीन समय में श्री सागर तिग्गा, प्रबंधक (मो. 7987934580) से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    16 जून से प्रारंभ होगा नया शैक्षणिक सत्र, 1 जुलाई से स्कूल खुलने की खबर भ्रामक और फर्जी

      अम्बिकापुर 13 जून 2026/ लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के…

    Read more

    बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं तारामणि राजवाड़े, कृषि कार्यों से हासिल की सफलता, बनीं लखपति दीदी

    अम्बिकापुर 13 जून 2026/ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित राज्य शासन की महत्वाकांक्षी बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। स्व-सहायता…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर