Ro no D15139/23

नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

*रायपुर, 16 अप्रैल 2026/* नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग के बारे में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग एवं ऑन-स्पॉट ड्रग डिटेक्शन के संबंध में बताया गया। जिससे प्रथम दृष्टया संदिग्ध पदार्थ का मादक पदार्थ होने तथा मादक पदार्थ की पहचान तथा उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए जानकारी दी गयी। इसके साथ ही ड्रग डिटेक्शन किट एवं प्री-कर्सर जिलों को भी वितरित किये गये हैं।
इन किट्स के उपयोग से ड्रग्स का पता लगाया जा सकेगा। जिससे दोषी व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने में सहायता प्राप्त होगी। राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त संचालक डॉ. एच.एस. भावरा एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. संदीप कुमार वैष्णव द्वारा डीडी किट एवं प्रीकर्सर डिटेक्शन किट के उपयोग के हेतु लाईव डेमो देते हुए किट के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण कार्यशाला में एन्टी नारकोटिक्स टॉस्कफोर्स के नोडल अधिकारी एवं विवेचनाधिकारी सहित कुल 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पूजाअग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनामिका जैन, प्रभारी नारकोटिक्स सेल श्री अशुंमान सिंह सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात