Ro no D15139/23

विश्व कैंसर दिवस 2025 बृहद स्क्रीनिंग कैंसर कैंप कैंसर से संबंधित स्क्रीनिंग जांच एवं निशुल्क इलाज शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा अंबिकापुर में आयोजित

 कैंसर से बचाव के लिए  सामाजिक जिम्मेदारी एवं जागरूकता आवश्यक -कलेक्टर

अम्बिकापुर 04 जनवरी 2025/ जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस वर्ष का थीम अनटाइड बाय  यूनिक है जिसके अंतर्गत नवापारा, अम्बिकापुर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया गया। विश्व कैंसर दिवस में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अनेक प्रकार के कैंसर की बीमारी के प्रति जागरूक एवं सरगुजा जिले को कैंसर मुक्त होने के बारे में बताया गया।कैंसर के संभावित कुल 40 मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अविनाश मेश्राम, डॉ रमेश आर्य सिविल सर्जन डॉ जेके रेलवानी, नोडल अधिकारी, डॉ शैलेंद्र गुप्ता, डीपीएम डॉ पुष्पेन्द्र राम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शामिल हुए।
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 10 लोगों ने 100 यूनिट ब्लड डोनेट किया  जिसका उपयोग कैंसर ग्रस्त मरीजों के उपचार में किया जाएगा।
कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने कैंसर से बचाव सामाजिक जिम्मेदारी एवं जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया एवं ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध कैंसर मरीजों की जांच करने निर्देशित किया। उन्होंने सरगुजा जिले को कैंसर मुक्त बनाने चिकित्सको  एवं आमजनों से अपील किया। उन्होंने कैंसर से ठीक हो चुके मरीजों से बातचीत की एवं कैंसर फाइटर  को कैंसर बिमारी से जुझने की दृढ़ इच्छा शक्ति सराहना की। उन्होंने  कहा कि ज्यादातर कैंसर होने से बचा जा सकता है। इसके लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, तम्बाकू, शराब व गुटका जैसी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्वों से दूर रहने कहा। विश्व कैंसर दिवस पर  कैंसर के संभावित कुल 40 मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज अधीष्ठाता डॉ अविनाश मेश्राम ने कैंसर बीमारी की समुचित रोकथाम के लिए चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापना रेडियोथैरेपी यूनिट की स्थापना निकट भविष्य में होने की जानकारी दी। चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक डॉ आरसीआर्या ने चिकित्सा महाविद्यालय में बॉयोप्सी व सूई जांच की सुविधा की उपलब्धता की जानकारी दी। कैंसर की बुनियादी जांचों के लिए मरीज को बाहर जाने की आवश्यकता वर्तमान में नहीं है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ पुष्पेन्द्र राम ने जानकारी देते हुए बताया कि  जिला सरगुजा अंतर्गत समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों में कैंसर बीमारी की संभावना की आरंभिक जांच हेतु 206 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को चिकित्सा कर्मी को प्रशिक्षित किया गया। सुदूर गांव में रहने वाले मरीज भी कैंसर की संभावना होने से समिपस्थ स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाकर बीमारी की पुष्टि करा सकता है।

  • Related Posts

    ठेकेदार द्वारा आत्मदाह की चेतावनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया आधारहीन

     रजनीकांत के नाम से विभाग में किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं है-पीएचई अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खंड अम्बिकापुर ने सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम…

    Read more

    प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026ः झारखंड की पूनम उरांव ने 50केजी के कैटगरी में कुश्ती में रचा इतिहास, जीता पहला स्वर्ण पदक

    अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आयोजित हो रहे देश के पहले ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ में झारखंड की बेटी पूनम उरांव ने स्वर्णिम सफलता हासिल की है। चतरा…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले