Ro no D15139/23

खरमास में किस देवता की पूजा सबसे ज्यादा फलदायी होती है? जानें किसकी भक्ति से खुलते हैं भाग्य के द्वार

खरमास का महीना संयम, साधना और भक्ति का विशेष समय माना जाता है.इस दौरान मांगलिक कार्य भले ही वर्जित हों, लेकिन पूजा-पाठ और दान के लिए यह काल अत्यंत फलदायी होता है.जानिए खरमास में किस देवता की पूजा से जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि  आती है.

हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उस काल को खरमास कहा जाता है. यह समय लगभग एक महीने तक रहता है और इसे संयम, साधना और भक्ति का विशेष काल माना जाता है. इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ मांगलिक कार्यों पर रोक होती है, लेकिन पूजा-पाठ, दान और आध्यात्मिक साधना के लिए यह समय अत्यंत फलदायी माना गया है.

खरमास में सबसे फलदायी होती है सूर्य देव की पूजा

शास्त्रों के अनुसार खरमास में सूर्य देव की उपासना सबसे अधिक पुण्य फल देने वाली मानी जाती है. क्योंकि इस पूरे काल में सूर्य धनु राशि में रहते हैं और देवताओं के गुरु बृहस्पति की राशि से उनका विशेष संबंध होता है. इस दौरान सूर्य की आराधना करने से मान-सम्मान, स्वास्थ्य, सरकारी क्षेत्र में सफलता और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

सूर्य पूजा के लिए प्रतिदिन सुबह स्नान कर तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, गुड़ और अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है. साथ ही “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ मिलता है.

भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा भी होती है अत्यंत शुभ

खरमास में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की भक्ति भी विशेष फल देने वाली मानी जाती है. शास्त्रों में कहा गया है कि इस दौरान विष्णु पूजन से कर्ज से मुक्ति, पारिवारिक सुख और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है. कई स्थानों पर इस महीने में भागवत कथा और राम कथा का आयोजन भी किया जाता है.

खरमास की पूजा से मिलने वाले लाभ

  • रोग और मानसिक तनाव से मुक्ति
  • आर्थिक परेशानियों में कमी
  • घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा
  • सूर्य और गुरु ग्रह की विशेष कृपा
  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!