
परीक्षा दिवस में अभ्यर्थी लगभग 01 घण्टे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो। ताकि पहचान पत्र से उनका पहचान कर परीक्षा केन्द्र मे जाने की अनुमति दी जा सके। अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जाये। अभ्यर्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा गया है। यदि किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाइयां होती है तो हेल्पलाइन नम्बर 0771-2972780, 8269801982 पर प्रातः 10 बजे से सायं 05.30 बजे तक संपर्क कर सकते है।
परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे- मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड,पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूल रूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के आभाव में परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेंगा। प्रकाशन करने का कष्ट करें ताकि सभी अभ्यर्थियों को सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकें और लिखित परीक्षा में शामिल हो सकें।









