योगेन्द्र सिंह साहू का घर हो रहा रोशन, बिजली बिल हुआ शून्य

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली घर योजना से

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन को नई दिशा दी है। अब लोग अपने घर की छतों पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पन्न कर न सिर्फ घरेलू जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आय का साधन भी बना रहे हैं। इस योजना ने उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ कम कर आर्थिक बचत और पर्यावरण संरक्षण दोनों का मार्ग प्रशस्त किया है।

जांजगीर के हसदेव विहार कालोनी के निवासी श्री योगेंद्र सिंह साहू प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया है। इसके लिए उन्हें शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई। श्री साहू बताते हैं कि पहले हर महीने उनका बिजली बिल 4 हजार से 5 हजार रुपए तक आता था, जिससे परिवार का बजट प्रभावित होता था। लेकिन सोलर सिस्टम लगने के बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को कम ब्याज दर पर ऋण और सब्सिडी प्रदान की जा रही है। श्री योगेन्द्र सिंह साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में दूरदर्शी और आम जनता के लिए उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

  • Related Posts

    बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

      मुख्यमंत्री कन्या विवाह में बौद्ध धर्म के जोड़ों को मिला मुख्यमंत्री का आशीर्वाद रायपुर, 10 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के राज्य स्तरीय आयोजन में आज सामाजिक…

    Read more

    नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को मिला शैक्षणिक भ्रमण का अवसर

      ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत मिसमा और सामसट्टी के विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का संसार रायपुर, 10 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनांचल एवं…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में कोयम्बत्तूर, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां साझा कीं

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में कोयम्बत्तूर, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों के साथ अपनी बातचीत की झलकियां साझा कीं

    PM मोदी का मलेशिया दौरा: अब वहां चलेगा UPI, साथ मिलकर बनाएंगे सेमीकंडक्टर और मिटाएंगे आतंकवाद

    PM मोदी का मलेशिया दौरा: अब वहां चलेगा UPI, साथ मिलकर बनाएंगे सेमीकंडक्टर और मिटाएंगे आतंकवाद

    Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेशी उत्पादों पर डोनाल्ड ट्रंप के रहम का कारण क्या?

    Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेशी उत्पादों पर डोनाल्ड ट्रंप के रहम का कारण क्या?

    बिहार में 300 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल से होगा शुरू

    बिहार में 300 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल से होगा शुरू

    प्रधानमंत्री ने छात्रों की असीमित क्षमताओं और ‘परीक्षा पे चर्चा’ की प्रेरणादायक भावना को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

    प्रधानमंत्री ने छात्रों की असीमित क्षमताओं और ‘परीक्षा पे चर्चा’ की प्रेरणादायक भावना को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

    स्टार्टअप की कोई उम्र नहीं! आईडिया हो तो उम्र मायने नहीं रखती

    स्टार्टअप की कोई उम्र नहीं! आईडिया हो तो उम्र मायने नहीं रखती