Ro no D15139/23

राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा संवाद श्रृंखला का शुभारंभ

युवाओं को पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहकर अपनी जिज्ञासा और रुचियों को पहचानना चाहिए- सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल

अम्बिकापुर 28 अगस्त 2025/ राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल एवं मुहिम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “युवा संवाद श्रृंखला” का शुभारंभ गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस श्रृंखला की पहली कड़ी का विषय “Finding My Purpose” रहा।

उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित किया। “Finding My Purpose: Actions and Learnings from 10 Years in Civil Services” विषय पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी जिज्ञासा को बढ़ाकर रुचियों की पहचान करनी चाहिए और सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आपको अपना उद्देश्य मिल जाए, तो आपको ‘रैंचो’ बनने से कोई नहीं रोक सकता।

श्री अग्रवाल ने अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं को सक्रिय नागरिकता अपनाने की प्रेरणा दी। छात्रों ने करियर विकल्प, ग्राम विकास एवं प्रशासन से जुड़े प्रश्न पूछे, जिससे सत्र और भी संवादात्मक बना।

इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार सिन्हा, वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आईक्यूएसी समन्वयक, ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को exposure देंगे और उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। सहायक प्राध्यापक दीपक सिंह, संयोजक सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल, ने बताया कि इस श्रृंखला के साथ ही सामुदायिक सहभागिता, शोध, करियर तैयारी और रोजगारोन्मुखी कौशल पर केंद्रित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जा रहे हैं।

मुहिम फाउंडेशन के संस्थापक श्री ऋषिकेश ठाकुर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उन लोगों की कहानियां सुनाना है, जो समाज में बदलाव की दिशा तय कर रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एस.एन. पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कामिनी ने किया।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?