Ro no D15139/23

“यूथ फ़ॉर डेवलेपमेंट इंटर्नशिप कार्यक्रम“ की जिले में  हुई शुरुआत

युवा गांव-गांव पहुंचकर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने लोगों को कर रहें हैं प्रेरित

अम्बिकापुर 29 मई 2025/ जिला पंचायत सरगुज़ा एवं मुहिम फाउण्डेशन फ़ॉर पार्टीसिपेटरी एक्शन एण्ड ट्रांसफॉर्मेशन द्वारा युवाओं के उन्मुखीकरण के लिए “यूथ फोर डेवलेपमेंट इंटर्नशिप कार्यक्रम“ की शुरूआत की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर कॉलेज के छात्रों को सुशासन और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से शामिल करना है। कार्यक्रम का आयोजन 06 जून 2025 तक किया जाएगा। इसके सम्बन्ध  जिला पंचायत सभाकक्ष में इंटर्नशिप हेतु विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े कॉलेज के चिन्हांकित 18 युवाओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने अपने लक्ष्यों को समर्पण एवं जुनून के साथ हासिल करने युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने शासन की प्रणाली और सामुदायिक परिवर्तन में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर बल दिया। इस दौरान युवाओं को पंचायत राज, पीएमएवाई-ग्रामीण, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम और पीएम जनमन जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने छात्रों से संवाद किया और योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज से प्रोफेसर डॉ अनिल सिन्हा, प्रोफेसर डॉ दीपक सिंह तथा मुहिम फाउंडेशन से श्री ऋषिकेश ठाकुर उपस्थित थे।
बता दें दो सप्ताह के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज के कुल 18 छात्रों का चयन किया गया है, जिनमें 14 छात्राएं और 4 छात्र शामिल हैं।ये युवा गांव-गांव पहुंचकर लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ इसका लाभ लेने प्रेरित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को जिला पंचायत की कार्यप्रणाली को समझने, सार्वजनिक सेवाओं की संरचना और उनके वितरण की प्रक्रिया को जानने तथा अपने समुदायों के विकास में सार्थक योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर योजना से भगवानपुर के संतोष सरकार हुए बिजली बिल से ’आजाद’,बिजली उपभोक्ता बने उर्जादाता

    अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2026/(IMNB NEWS AGENCY) ’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। जिले के भगवानपुर निवासी श्री संतोष सरकार इस…

    Read more

    जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 18 अप्रैल को

    अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब