Ro no D15139/23

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा 10 विधाओं में 200 प्रतिभागी हुए शामिल जिला खेल आधिकारी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

युवा प्रोत्साहन अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 में 10 विधाओं में शामिल होकर लगभग 200 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
जिला मुख्यालय के पोर्टा केबिन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड बीजापुर, भैरमगढ़, उसूर और भोपालपटनम के चयनित प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया ।
लोकनृत्य में अंकिता हेमला एवं साथी विकासखंड बीजापुर, राउत नाचा में सुरेश बैंडजे एवं साथी, सुआ नृत्य में अनीता वाचम एवं साथी विकासखंड बीजापुर, लोक नृत्य में नीतू ताती एवं साथी विकासखंड भैरमगढ़, वाद विवाद में मानसी राणा विकासखंड बीजापुर निशा यादव विकासखंड भैरमगढ़,
कहानी लेखन दीपक कुड़ीयम विकासखंड बीजापुर, चित्रकला में गीतांजलि भास्कर विकासखंड भैरमगढ़, कविता लेखन में ज्योति मांझी विकासखंड भैरमगढ़, नवाचार में वैशाली सिन्हा कल्पलता पातर विकासखंड भैरमगढ़, एकांकी में आकांक्षा बंजाम एवं साथी विकासखंड बीजापुर, पारंपरिक वेशभूषा में सुरेश बैंडजे विकासखंड बीजापुर विजेता रहे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब जीतने वाले प्रतिभागियों को डिप्टी कलेक्टर एवं खेल युवा कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने प्रमाणपत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर एपीसी मोहम्मद जाकिर खान, बी ई ओ नागेश निषाद, सहायक खेल अधिकारी डी सुब्बैया एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

      रायपुर, 26 मार्च 2026 / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला…

    Read more

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग