Ro no D15139/23

युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं में लोकतंत्र के महापर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
– बारात के पहले दूल्हा और नवविवाहित जोड़ें ने भी मतदान कर जाहिर की अपनी खुशी
– बुजुर्ग मतदाताओं ने बड़े उत्साहपूर्वक व्हील चेयर में बैठकर किया वोट
राजनांदगांव 17 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 17 फरवरी को प्रथम चरण का जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में जबरदस्त उत्साह के साथ मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही बारात के पहले दूल्हा और नवविवाहित जोड़ें ने भी मतदान कर अपनी खुशी जाहिर की। बुजुर्ग मतदाताओं ने बड़े उत्साहपूर्वक व्हील चेयर में बैठकर वोट किया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को ग्रामीण क्षेत्रों में त्यौहार की तरह मनाया गया। ग्रामीण मतदाताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ जिला पंचायत सदस्य से लेकर पंच पद के निर्वाचन में हिस्सा लिया। उत्साहपूर्वक ग्रामीण मतदाताओं ने लोकतंत्र में अपनी सहभागिता निभाई।
मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और प्रशासन द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्था से मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हुई। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चुनाव में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कई मतदाता पहली बार मतदान कर रहे थे, जिनमें उत्साह साफ झलक रहा था। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, छांव और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।

  • Related Posts

    ग्राम सिंघोला लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल होने की ओर अग्रसर

      कलेक्टर ने ग्राम सिंघोला में महिला समूह द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का किया अवलोकन *- कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित, आर्थिक समृद्धि के लिए…

    Read more

    खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की आधारों का उल्लंघन करने तथा खाद्य पदार्थ सुरभि स्पांज पनीर का नमूना अवमानक एवं मिथ्याछाप होने पर 6 लाख रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

    राजनांदगांव 10 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सीएल मारकण्डेय ने इस्कान वाटिका गोकुल नगर राजनांदगांव निवासी अनूप नायक एवं श्रीमती सरिता…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब