Ro no D15139/23

ग्राम सिंघोला लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल होने की ओर अग्रसर

कलेक्टर ने ग्राम सिंघोला में महिला समूह द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का किया अवलोकन

*- कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित, आर्थिक समृद्धि के लिए दिए सुझाव*

*- ग्राम सिंघोला की 31 महिला स्वयं सहायता समूह की 318 समूह सदस्यों ने विभिन्न आयमूलक गतिविधि से जुड़ते हुए लखपति दीदी ग्राम बनने की ओर बढ़ाए कदम*

राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला को शत-प्रतिशत लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल करने के संबंध में ग्राम सिंघोला की लखपति दीदीयों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही। कलेक्टर ने लखपति दीदीयों से उनकी आजीविका मूलक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यकतानुसार आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि करने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत की 70 से अधिक लखपति दीदीयों से संवाद किया तथा उनके भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने लखपति दीदी लाया साहू की इलेक्ट्रिक दुकान एवं अनीता साहू की प्लास्टिक बोरी सिलाई इकाई का भ्रमण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत की सभी दीदियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, महतारी भवन सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक सहायता करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान ग्राम की 5 लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत देश की 3 करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य में अपनी भागीदारी निभाते हुए राजनांदगांव जिले की 39771 लखपति दीदी ने विभिन्न गतिविधि के माध्यम से विविध आय के स्त्रोत तैयार कर लिया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिंघोला में सभी 31 महिला स्वयं सहायता समूह की 318 समूह सदस्यों ने विभिन्न आय मूलक गतिविधि से जोड़ते हुए लखपति दीदी ग्राम बनने की ओर अग्रसर हुए है। जिससे बहुत जल्द ही ग्राम पंचायत सिंघोला शत-प्रतिशत लखपति ग्राम की श्रेणी में दर्ज किया जा सकेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती खुशबू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सरपंच, पंच, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चांपा में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

      कोसा सिल्क हमारी समृद्ध हाथकरघा, कुशल बुनकरों की मेहनत और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक चांपा के कोसा को वैश्विक पहचान दिलाने वाले बुनकरों का सम्मान, आधुनिक तकनीक से जोड़कर…

    Read more

    धान के साथ अदरक की खेती ने बदली किसान की तकदीर, पौन एकड़ से कमाया लाखों का मुनाफा

      फसल विविधीकरण से बढ़ी आमदनी, अदरक की खेती से मिली सफलता के बाद इस वर्ष एक एकड़ में कर रहे उत्पादन रायपुर, 07 अगस्त 2026/ राज्य शासन द्वारा किसानों…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन