Ro no D15139/23

युवा फेस्ट 2026 : युवा रचनाकारों की प्रतिभा को मिला स्थायी मंच, ‘युवोदय’ काव्य संग्रह का विमोचन

धमतरी, 23 जून 2026। जिले में युवा साहित्यकारों की सृजनात्मक अभिव्यक्तियों को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए युवा फेस्ट 2026 के अंतर्गत आयोजित साहित्य मंच की चयनित रचनाओं के संकलन ‘युवोदय’ का मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विमोचन किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने युवा प्रतिभाओं की उपस्थिति में इस काव्य एवं लेख संग्रह का लोकार्पण किया।

गौरतलब है कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में 24 एवं 25 अप्रैल को बीसीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में आयोजित ‘युवा फेस्ट 2026’ के दौरान साहित्य के क्षेत्र में युवाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं अनूठे ‘लिटरेचर कॉर्नर’ का आयोजन किया गया था। इस मंच पर प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित एवं अप्रकाशित कविताएं, लेख और निबंध प्रस्तुत किए थे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों—धमतरी, रायपुर, दुर्ग, खैरागढ़, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, कांकेर और बस्तर—के विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 69 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई, जबकि सभी प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. हीरा महावर, श्री श्याम अग्रवाल, डॉ. सरिता दोशी और श्रीमती कामिनी कौशिक द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं का संकलन कर तैयार किए गए ‘युवोदय’ संग्रह में युवा साहित्यकारों की कविताओं, लेखों और विचारों को स्थान दिया गया है। विमोचन समारोह में निर्णायक मंडल के सदस्य, प्रतिभागी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ‘युवोदय’ के प्रधान संपादक एवं राजस्व निरीक्षक श्री दीपचंद भारती ने किया।

इस अवसर पर खैरागढ़ की कुमारी पायल रजक, धमतरी की कुमारी माधुरी मरकाम एवं मगरलोड की कुमारी कुंती साहू ने अपनी स्वरचित रचनाओं का प्रभावशाली वाचन कर उपस्थितजनों की सराहना प्राप्त की।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि युवा पीढ़ी के भीतर अपार रचनात्मक क्षमता मौजूद है। प्रशासन का प्रयास केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उनकी अभिव्यक्तियों को स्थायी पहचान और मंच उपलब्ध कराना है। ‘युवोदय’ जैसे संकलन युवा लेखकों को साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे तथा उनकी प्रतिभा को व्यापक समाज तक पहुंचाएंगे।

निर्णायक मंडल सदस्य डॉ. हीरा महावर ने कहा कि साहित्य समाज की संवेदनाओं और विचारों का सशक्त माध्यम है। युवा फेस्ट के दौरान प्रस्तुत रचनाओं में नवीन सोच, सामाजिक सरोकार और भाषा की सशक्त अभिव्यक्ति दिखाई दी। ‘युवोदय’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि युवा रचनाकारों के सपनों, संघर्षों और सृजनशीलता का दस्तावेज है, जो आने वाले समय में नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध