Ro no D15139/23

युवा उड़ान-2026“ कार्यक्रम का 22 जनवरी को कलाकेन्द्र मैदान में होगा आयोजन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
सुपर-30 के संस्थापक  आनंद कुमार तथा सुप्रसिद्ध लेखक  नीलोत्पल मृणाल युवाओं का करेंगे मार्गदर्शन
राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर एवं अपर कलेक्टर  सुनील नायक ने कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

 छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन सरगुज़ा के संयुक्त तत्वावधान में 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11ः00 बजे अम्बिकापुर के कलाकेन्द्र मैदान में “युवा उड़ान 2026“ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर, अपर कलेक्टर  सुनील नायक कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा,यातायात, चिकित्सा, विद्युत सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।इस दौरान एसडीएम अम्बिकापुर  फागेश सिन्हा, सम्बंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि-
कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा सांसद  चिंतामणी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक  प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक  रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल  अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर  मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष  निरूपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अम्बिकापुर  हरमिन्दर सिंह टिन्नी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवनारायण यादव उपस्थित रहेंगे।

सुपर-30 के संस्थापक  आनंद कुमार तथा सुप्रसिद्ध लेखक  नीलोत्पल मृणाल युवाओं का करेंगे मार्गदर्शन-
युवाओं के कैरियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास एवं साहित्यिक चेतना के विस्तार के उद्देश्य से ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़, विकसित सरगुजा-युवा उड़ान 2026’ आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रख्यात गणितज्ञ, शिक्षाविद एवं सुपर-30 के संस्थापक श्री आनंद कुमार तथा सुप्रसिद्ध लेखक एवं कवि  नीलोत्पल मृणाल मुख्य मार्गदर्शक के रूप में युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य युथ आइकॉन भी कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को कैरियर, शिक्षा एवं जीवन कौशल से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ

      उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा—बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद का हुआ खात्मा रायपुर, 13 अगस्त 2026/ तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित रायपुर 13 अगस्त 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां