Ro no D15139/23

“मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ ने किया आवास प्लस का सर्वे

निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करते जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र

अम्बिकापुर 20 अप्रैल 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विशेष आवास पखवाड़ा “मोर दुआर-साय सरकार“ के तहत जिला सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत सोनतराई में आवास प्लस 2.0 का सर्वे कार्य किया गया।
जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत सोनतराई में स्वंय पहुंचकर आवास प्लस एप के माध्यम से पात्र हितग्राही श्रीमती सुंदरी देवी/ अमर का आवास प्लस का सर्वे किया गया, जोकि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे। इस दौरान हितग्राहियों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने श्रीमती गुन्जावती एवं श्रीमती चोंगो बाई को समय पर आवास पूर्ण करने पर उपहार भेंट कर सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके अतिरिक्त, नवीन रूप से स्वीकृत प्रथम किस्त प्राप्त हितग्राहियों श्रीमती नेम्हंती, श्रीमती ममता लकड़ा, श्रीमती सुशीला पैंकरा, श्रीमती उमा कुशवाहा एवं श्रीमती विन्दिया यादव को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए, जिससे वे शीघ्रता से आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकें।
सीईओ श्री अग्रवाल ने ग्राम पंचायत हरदीसांड के पीएम-जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों तथा ग्राम पंचायत बनेया में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवास स्थलों का निरीक्षण किया और सभी हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु उत्साहित किया।
इस अवसर पर संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधिगण एवं क्षेत्रीय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, बच्चों को पिलाया गया विटामिन ए एवं आयरन सीरप

      अम्बिकापुर 17 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  पी एस मार्को के मार्गदर्शन में मंगलवार को शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Read more

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

      अम्बिकापुर 17 मार्च 2026/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज