Ro no D15139/23

जशपुर की बेटियों ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम मे सलेक्ट होकर बढ़ाया जिले का मान

अंडर 19 के लिए 6 और अंडर 15 के लिए 9 छात्राओं का हुआ चयन
शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास इचकेला की हैं सभी छात्राएं
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी छात्राओं को दी शुभकामनाएं
जशपुरनगर 07 मई 2025/जशपुर की प्रतिभाशाली बेटियां क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम लहराने के लिए तैयार हैं। वे अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर नए किर्तिमान स्थापित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम के लिए शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास इचकेला में रह कर पढ़ाई कर रही छात्राओं में से अंडर 19 के लिए 6 छात्राएं और अंडर 15 के लिए 9 छात्राओं का चयन हुआ है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज स्वंय इचकेला खेल मैदान जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें मिठाई खिलाकर हौसला अफजाई करते हुए आगे की स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।
      कलेक्टर ने कहा की छात्राओं का स्टेट क्रिकेट टीम मे चयन ने जिले का भी मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा की क्रिकेट में खेल प्रतिभाओं को सुविधाओं के साथ ज्यादा अवसर मिले इसके लिए जिले में वूमेन क्रिकेट अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए खेल मैदान का चयन भी कर लिया गया है। इसका काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने इचकेला में बनने वाले वूमेन क्रिकेट अकादमी के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर पुलिस अधिक्षक श्री शशिमोहन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, मौजूद थे। शास. प्री. मैट्रिक कन्या छात्रावास इचकेला की हॉस्टल वार्डन श्रीमती पंडरी बाई का इन क्रिकेट प्रतिभाओं को संवारने में प्रमुख योगदान रहा है। उन्होंने बताया की प्रशासन से  खेल के लिए पूरा सहयोग मिलता रहा है। खिलाड़ियों के मेंटोर श्री शंकर सोनी और कोच श्री संतोष कुमार ने खिलाड़ियों  को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम के लिए चयनित छात्राएं
अंडर 19 के लिए- कु. आकांक्षा रानी, वर्षा बाई, नितिका बाई, झूमूर तिर्की, तुलसीका भगत, और अलका रानी कुजूर। इसी तरह अंडर 15 के लिए चयनित छात्राएं-इंजील लकड़ा, जिज्ञासा कुजूर, अमीषा लकड़ा, रितु भगत, पूर्वांशी साहू, साक्षी यादव, गायत्री बाई, अभिलाषी बड़ा और संतोषी बाई
  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ