Ro no D15139/23

पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, गजेंद्र ने लिखा: “बच्चे हमारा भविष्य हैं”

“हमारे बच्चे हमारा भविष्य हैं… और भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती” : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

 

विधार्थियों की हर जायज़ माँग पूरी करने का दिलाया भरोसा

—-

रायपुर, 27 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग जिला के धमधा विकासखंड के ग्राम पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों और उनके पालकों से सीधा संवाद किया। बीते दिनों विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति, प्राचार्य को हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किए गए धरने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री स्वयं विद्यालय पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

बीते दिनों धरने पर बैठीं छात्राओं लक्ष्मी सिन्हा, तोषी धनकर और शिवानी पाठक सहित उनके पालकों से बातचीत करते हुए मंत्री श्री यादव ने उनकी समस्याओं और चिंताओं को विस्तार से सुना। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर विद्यालय की आवश्यकताओं और अन्य समस्याओं की जानकारी ली तथा यह भी सुनिश्चित किया कि जिन मांगों पर तत्काल कार्रवाई की गई है, उसके बाद विद्यालय में अपेक्षित बदलाव आया है या नहीं। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों की प्रमुख मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्राचार्य को हटाने की कार्रवाई उसी रात पूरी कर दी गई थी।

 

मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय से जुड़ी कई अन्य आवश्यकताएं भी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री श्री यादव ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी जायज़ समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की आवाज सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।

 

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें और जेन अल्फा के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा की। उन्होंने कहा, “हमारे बच्चे हमारा भविष्य हैं… और भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती।”

 

उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और उनकी हर जायज़ चिंता को सरकार संवेदनशीलता से सुनती है। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, वे किसी भी प्रकार के दबाव या बहकावे में न आएं और समस्याओं के समाधान के लिए संवाद का रास्ता अपनाएं, यह भी हम सभी की जिम्मेदारी है। कुछ बच्चों को अनावश्यक रूप से धरने में शामिल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी संवेदनशीलता से जांच आवश्यक है।

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखकर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य केवल विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार करना नहीं, बल्कि ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, जहां हर विद्यार्थी को बेहतर अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपने भविष्य को संवारने का विश्वास मिले।

 

यह जनता की सरकार है और जनता के मुद्दे हमारी प्राथमिकता हैं। हमारे बच्चों की पढ़ाई, उनके सपने और उनका भविष्य, यही छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल कल की सबसे मजबूत नींव है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक