Ro no D15139/23

विष्णु भैया का हर माह मिल रहा बहनों को संबल, महतारी वंदन से मंजू खनसारी की जरूरतें हो रहीं पूरी

*महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक सहारा, आत्मनिर्भरता और सम्मान को मिल रही मजबूती*

 

रायपुर, 26 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

 

जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी श्रीमती मंजू खनसारी भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें प्रत्येक माह योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सहूलियत मिल रही है। मंजू बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर माह मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग का भरोसेमंद माध्यम बन गई है।

 

मंजू इस राशि का उपयोग अपनी दैनिक जरूरतों और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। उनके लिए यह सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए निर्णय लेने और परिवार पर आर्थिक निर्भरता कम करने का माध्यम है।

 

मंजू का कहना है कि “विष्णु भैया की सरकार बहनों के सम्मान और जरूरतों का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि से हमें आर्थिक सहारा मिलता है और अपने जरूरी खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।”

 

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर सरकार उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। योजना का लाभ महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

 

मंजू खनसारी ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बहनों के सम्मान और खुशहाली के लिए विष्णु भैया की सरकार का यह प्रयास हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं है।”

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए