Ro no D15139/23

 सेवा सेतु से आसानी से बना जाति प्रमाण पत्र, समय और धन दोनों की हुई बचत’

रायपुर 13 जुलाई 2026/ शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में ’सेवा सेतु पोर्टल’ प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसका लाभ उठाते हुए कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखण्ड के ग्राम खेतरपाल निवाासी जगदीश मंडावी ने अपने पुत्र डिकेश्वर मंडावी का जाति प्रमाण पत्र निर्धारित समय-सीमा में आसानी से प्राप्त किया।

श्री जगदीश मंडावी ने बताया कि पुत्र डिकेश्वर मंडावी के शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा अन्य शासकीय कार्यों के लिए अनुसूचित जनजाति संबंधित जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।

सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर जगदीश मंडावी ने नजदीकी सेवा केंद्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ 22 जून 2026 को अपने पुत्र के जाति प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही तथा निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद डिकेश्वर मंडावी को शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी हुई। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण परिवार का समय और धन दोनों बचा तथा उन्हें अनावश्यक भागदौड़ का सामना नहीं करना पड़ा।

श्री मंडावी ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय सेवाओं तक पहुंच को पहले की अपेक्षा कहीं अधिक आसान बना दिया है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने की अपील करते हुए इस जनहितकारी पहल के लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पीवीटीजी क्षेत्रों में पोषण सहायता एवं जागरूकता अभियान जारी

      जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले के दूरस्थ पीवीटीजी क्षेत्रों में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, नियमित उपचार, पोषण सहायता एवं स्वास्थ्य जागरूकता…

    Read more

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

    *जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन*   रायपुर, 04 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम (पेसा) और वन अधिकार अधिनियम के तहत समन्वय…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस