Ro no D15139/23

15 सीसी सड़कों के लिए 2.34 करोड़ स्वीकृत

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी*

रायपुर. 24 नवम्बर 2025. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 15 सीसी सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ 34 लाख 32 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रावधानित अधोसंरचना मद से ये कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने थानखम्हरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-8 में तीन सीसी सड़कों के लिए 16 लाख 98 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-9 में तीन सीसी सड़कों के लिए 41 लाख 95 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-13 में तीन सीसी सड़कों के लिए 25 लाख 38 हजार रुपए मंजूर किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-2 में एक सीसी सड़क के लिए 16 लाख 65 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-6 में एक सीसी सड़क के लिए 13 लाख 80 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-11 में एक सीसी सड़क के लिए 18 लाख 59 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने थानखम्हरिया में शिव मंदिर से एनीकट होते हुए सिल्हाटी मार्ग तक सीसी रोड के लिए 27 लाख 86 हजार रुपए, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से शिशु मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 56 लाख 97 हजार रुपए तथा बाइपास मुख्य मार्ग से सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए गौरवपथ तक सीसी रोड के लिए 16 लाख 14 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: मंत्री लखन लाल देवांगन

    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन*   *नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन, वितरित की गई अध्ययन सामग्री*   *डीएमएफ से शिक्षा…

    Read more

    सिम्स बिलासपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण

    *एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ रिन्यूअल, प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*   रायपुर , 30 जून 2026/ राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के स्नातक चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत