Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में  उन्होंने शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सभी प्रकरण तय समय सीमा में पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं लंबित राजस्व प्रकरणों को भी गंभीरता के साथ समय सीमा में निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर  सुनील नायक,   राम सिंह ठाकुर,   अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर   डी एन कश्यप एवं  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर   वसंत ने स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ पोषण पुनर्वास केंद्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों को सतत रूप से भेजने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एनआरसी में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं। कलेक्टर श्री वसंत ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कहा कि जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सब हेल्थ सेंटरों में रिक्त पदों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं।  बैठक में उन्होंने अपार आईडी में एंट्री की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को शत-प्रतिशत बच्चों की एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया तथा जन्म प्रमाण पत्र निर्माण हेतु बच्चों की सूची एसडीएम को उपलब्ध कराने कहा। इसी प्रकार उन्होंने कक्षा 1 से 12वीं तक के ऐसे बच्चे जिनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनकी जानकारी भी उपलब्ध कराने कहा।

धान खरीदी की हुई समीक्षा-
समर्थन मूल्य पर जिले में जारी धान खरीदी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि टोकन सत्यापन में तेजी लाएं, मुख्य रूप से लघु सीमांत किसानों पर फोकस करें, शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोचियो-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखें, अवैध धान भंडारण पर सख्ती से कार्रवाई हो। उन्होंने जिले में अब तक कि गई खरीदी, खरीदी केंद्रों में किसानों हेतु व्यवस्था एवं सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर अनुभागवार समीक्षा की। उन्होंने धान उठाव एवं रकबा समर्पण बढ़ाने निर्देशित किया।पीवीटीजी युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल-
कलेक्टर श्री वसंत ने पीवीटीजी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को निर्देशित किया कि जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं की सूची तैयार करें। इनकी कॉलउन्सिलिंग आयोजित कर योग्य युवाओं की फाइनल लिस्ट तैयार करें, ताकि योग्यतानुसार उन्हें विभिन्न विभागों में रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों तक ग्राम में ही पहुंचाया जाएगा राशन-
उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी को कहा कि ऐसे दूरस्थ क्षेत्र जहां लोगों को 5 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर राशन लेने पीडीएस दुकान तक जाना पड़ता हैं, वहां गांव में ही राशन प्रदान करने हेतु व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जिले के ऐसे समस्त आश्रित ग्रामों या पारा टोलों की सूची जनपद पंचायत सीईओ से प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ध्यान रहे कि कोई भी समूह या ग्राम पंचायत एक से अधिक पीडीएस दुकानों का संचालन ना करें। दूसरे दुकानों में संलग्नीकरण समय सीमा में खत्म कर विज्ञापन निकलवाएं।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

    *भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा* *अब पंडरिया विधानसभा…

    Read more

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त