Ro no D15139/23

धान के सही दाम और समय पर भुगतान से खुश बबूलूराम

*मुख्यमंत्री के सुशासन में किसानों को मिला भरोसा, धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान*

रायपुर 14 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले में धान खरीदी का काम सरल और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रों में तौल, बारदाना, टोकन, छांव और पीने के पानी जैसी जरूरी व्यवस्थाएँ पहले से मौजूद हैं, जिससे किसान आराम से अपना धान बेच पा रहे हैं।

धान खरीदी के साथ-साथ धान उठाव का काम भी लगातार हो रहा है। इससे केंद्रों में भीड़ नहीं लग रही और व्यवस्था बनी हुई है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। सही और समय पर मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। अब खेती केवल गुजारे का साधन नहीं रह गई है, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने का जरिया बन रही है।

साय सरकार की इस किसान हितैषी व्यवस्था से किसानों में खेती के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है। सरल प्रक्रिया और समय पर भुगतान से किसानों का भरोसा शासन पर और ज्यादा बढ़ा है। कबीरधाम जिले के ग्राम जुनवानी के किसान श्री बबूलूराम यादव ने बताया कि उन्होंने इस साल 35 क्विंटल 60 किलो धान बेचा है। उन्होंने कहा कि अब धान बेचने में ज्यादा समय नहीं लगता। पहले पूरे दिन केंद्र में बैठना पड़ता था, लेकिन अब सभी काम समय पर और आसानी से हो जाते हैं।

श्री यादव ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टोकन लेने की सुविधा है, जिससे प्रक्रिया और आसान हो गई है। बारदाना समय पर मिल जाता है और तौल भी सही तरीके से होती है। धान बेचने के बाद राशि सीधे खाते में आ जाती है, जिससे किसी तरह की चिंता नहीं रहती। श्री यादव ने यह भी बताया कि इस बार खाद समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिली, जिससे फसल अच्छी हुई है। उत्पादन बढ़ने से आमदनी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब खेती करने में पहले जैसी दिक्कतें नहीं आतीं और किसान मन लगाकर खेती कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा “,,Egyptian Secret Soiree” का भव्य आयोजन

    *रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा मिस्र(Egyptian theme ) पर आधारित एक अनूठे एवं आकर्षक कार्यक्रम “Egyptian Secret soiree” का सफल आयोजन 19 जून को एक निजी होटल में किया…

    Read more

    योग, संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश: अशोका पब्लिक स्कूल में योग दिवस का आयोजन

    कवर्धा।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल,कवर्धा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा