Ro no D15139/23

उद्यानिकी फसलों के लिए बीमा पंजीयन अब 15 जनवरी तक

*चालू वित्तीय वर्ष में 5003 हेक्टेयर में रोपित उद्यानिकी फसलों का बीमा*

रायपुर, 14 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम में उगाई जाने वाली उद्यानिकी फसलों के बीमा पंजीकरण की तिथि वृद्धि की है, अब उद्यानिकी फसलों के लिए किसान 15 जनवरी तक बीमा पंजीयन करा सकते है।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीमित कृषकों को वर्षा, तापमान, वायुगति, आर्द्रता आदि से संबंधित विपरित मौसमीय परिस्थितियों से होने वाली अप्रत्याषित फसल क्षति से होने वाले वित्तीय नुकसान को कम करने के उद्देश्य से यह योजना किसानों के हित में लागू की गई है। योजना में अधिक वर्षा, कम वर्षा, बेमौसम वर्षा, अधिक तापमान, कम तापमान, बीमारी अनुकुल मौसम, वायुगति, ओलावृष्टि एवं चक्रवाती हवाएं मुख्य जोखिम के रूप में शामिल किया गया हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जनवरी माह में रबी मौसम अंतर्गत 6 अधिसूचित उद्यानिकी फसल जैसे- टमाटर, बैंगन, फुलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू हैं। राज्य में उद्यानिकी फसलों के बीमा हेतु “एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी” (AIC) अधिकृत है। स्वचालिम मौसम केन्द्र से प्राप्त होने वाले वास्तविक मौसमीय आंकड़ों का बीमा टर्मशीट में उल्लेखित मानक ट्रिगर से तुलना के आधार पर बीमा दावा राशि की गणना की जाती है।

बीमा हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार नंबर, भू अभिलेखों के आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य, फसल बुआई प्रमाण पत्र, फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र शामिल है, अधिक जानकारी हेतु किसान अपने नजदीकी उद्यानिकी कार्यालय अथवा बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर 1800-209-5959 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में योजना प्रारम्भ वर्ष 2016 रबी मौसम से वर्ष 2024-25 तक प्रदेश के 1,75,211 कृषकों द्वारा 1,28,666 हेक्टेयर में रोपित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया गया था, जिसमें से 1,28,103 कृषकों को राशि रूपये 1247.26 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया गया। वर्ष 2025-26 में अद्यतन 5003 हेक्टेयर में रोपित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया गया है।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन