Ro no D15139/23

घटना स्थल पर उपलब्ध कराया गया 05 फायर ब्रिगेड वाहन

घटना स्थल  संदीप एजेंसी हेतु पानी से भरी हुयी फायर ब्रिगेड वाहन के साथ भेजा गया 02 अतिरिक्त टैंकर
फायर ब्रिगेड वाहन  में पानी रिफिलींग जी.ए.डी. कॉलोनी एवं मैरिज गार्डन पंप हाउस से किया गया

 नगर पालिका परिषद पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत जशपुर रोड़ में स्थित संदीप एजेंसी में 23 जनवरी 2026 को सुबह 08 बजे आग लगने की सूचना नगर पालिका पत्थलगांव उपाध्यक्ष   अजय बंसल के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को फोन पर दी गई। जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा पानी से भरी हुयी फायर ब्रिगेड वाहन घटना स्थल हेतु रवाना किया गया। साथ ही अतिरिक्त 2 टैंकर भी स्थल में आकस्मिक उपयोग हेतु भेजा गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा घटना की सूचना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को दी गई। घटना स्थल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), तहसीलदार पत्थलगांव, नायब तहसीलदार पत्थलगांव, थाना प्रभारी पत्थलगांव सूचना प्राप्ति के समय से आग बुझाने तक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन के द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी, नगर पंचायत बगीचा एवं जिला से कुल तीन एवं सरगुजा एवं जिला रायगढ़ से 02 कुल 05 फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर उपलब्ध कराया गया। फायर ब्रिगेड वाहन में पानी रिफिलींग जी.ए.डी. कॉलोनी एवं मैरिज गार्डन पंप हाउस से किया गया। जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के प्रयास के फलस्वरूप लगभग दोपहर के 12 बजे तक आग में नियंत्रण कर आग पूर्णतः बुझा लिया गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है।
जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा नगर में किसी भी प्रकार की आपदा व आगजनी हेतु संपूर्ण तैयारी रहती है एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर पालिका पत्थलगांव के द्वारा समीपवर्ती ग्राम में भी आग की घटना होने पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध करायी जाती है।

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज