Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 1.23 करोड़ रुपए मंजूर

*मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 18 कार्यों के लिए राशि स्वीकृत*

*कई गांवों में बनेंगे सीसी रोड, रंगमंच, अटल सदभावना भवन, सामुदायिक भवन, शेड और नाली*

रायपुर. 7 जुलाई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर पंचायत संचालनालय ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में विभिन्न कार्यों के लिए एक करोड़ 23 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। इस राशि से क्षेत्र में सीसी रोड, रंगमंच, अटल सदभावना भवन, सामुदायिक भवन, शेड और नाली निर्माण जैसे अधोसंरचना विकास के 18 कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत लोरमी के विभिन्न गांवों में नौ सीसी रोड, तीन रंगमंच भवन, दो अटल सदभावना भवन, दो सामुदायिक भवन तथा शेड निर्माण व नाली निर्माण के एक-एक कार्यों की मंजूरी दी गई है।

योजना के तहत सीसी रोड निर्माण के नौ कार्यों के लिए कुल 57 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर, बांधा, बागमार, रजपालपुर, भालूखोंदरा, चिखलदाह, सिंघनपुरी, खुड़िया और डुडवा डोंगरी में सीसी रोड बनाए जाएंगे। पंचायत संचालनालय द्वारा झाफल, बिराजकछार और बोईरपारा में रंगमंचों के निर्माण के लिए कुल 15 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत सुरही और झलरी में अटल सदभावना भवनों के लिए कुल 20 लाख रुपए तथा राम्हेपुर (जे) और भूतकछार में सामुदायिक भवनों के लिए कुल 13 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। साल्हेघोरी में शेड निर्माण के लिए दस लाख रुपए और गातापार में नाली निर्माण के लिए भी सात लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।

  • Related Posts

    रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन युवकों की मौत, रेस्क्यू जारी

    रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके से आज एक बेहद दुखद और भयावह हादसे की खबर सामने आई है। रामकृष्ण केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई…

    Read more

    मरही माता मंदिर में पत्थराव एवं हथियार लहराने वाले कुल 12 आरोपी गिरफ्तार.

    चाकूबाजी करने वालों, क्षेत्र में शांति भंग करने वाले पत्थरबाजों एवं सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराने वालों पर कड़ी कार्रवाई… ACCU एवं थाना मौदहापारा की संयुक्त कार्रवाई में 24 घंटे…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान